फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टेंट लगाने वाले मिल्क काॅलोनी निवासी करम सिंह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लेक क्लब में 12 फरवरी को एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे डीजीपी प्रवीर रंजन समेत कुछ मेहमानों पर टेंट गिर गया था, जिसमें डीजीपी को सिर में चोट आई थी। अब इस मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने टेंट लगाने वाले धनास मिल्क काॅलोनी के करम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी 336 (ऐसा कार्य, जिससे किसी की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा हो) और 337 (किसी अन्य की लापरवाही से किसी को चोट आई हो) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि मिल्क काॅलोनी में रहने वाले करम सिंह की लापरवाही की वजह से ही टेंट गिर गया था, जिसमें कई लोगों को चोट आई थी। बता दें कि 12 फरवरी को सेक्टर-3 के थाना प्रभारी सुखदीप सिंह की बेटी की शादी थी। लेक क्लब पर शादी समारोह था। टेंट से लेकर कैटरिंग की व्यवस्था बाहर से ही की गई थी। लेक क्लब रेस्टोरेंट के सामने टेंट लगाया गया था। रविवार को काफी तेज हवा चल रही थी। सामान्य दिनों में भी लेक क्लब रेस्टोरेंट के सामने वाले हिस्से पर हवा का दबाव ज्यादा रहता क्योंकि वह चारों ओर से खुला हुआ है। दोपहर में लगभग एक बजे डीजीपी और अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान हवा के तेज झोंके से टेंट उखड़ गया और नीचे खड़े मेहमानों पर गिर गया। इस हादसे में डीजीपी को ज्यादा चोट लग गई। पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करने के बाद डीजीपी का छोटा ऑपरेशन किया गया। उनके सिर में टांके लगाने के बाद डॉक्टरों ने अपनी देखरेख में रखा। घायल पत्नी का भी इलाज ट्रॉमा सेंटर में किया गया। इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें