फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीएनजी पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने वाली कंपनी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-40 स्थित शारदा सर्वहितकारी स्कूल के पास खोदाई के दौरान पीएनजी पाइपलाइन फटने के मामले में पुलिस ने आरोपी कंपनी के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने म्युनिसिपल कारपोरेशन पब्लिक हेल्थ (एमसीपीएच) सब डिवीजन 13 के एसडीओ गुरचरण सिंह के बयान पर मनीमाजरा स्थित एनएसी स्थित वीके इंजीनियर कंपनी पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब जांच कर कंपनी के ठेकेदार को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम की ओर से सीवरेज पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान बुधवार सुबह 7.45 बजे पीएनजी पाइपलाइन फट गई थी। इसके साथ जोरदार धमाके के साथ गैस रिसाव शुरू हो गया था। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग, स्कूल के शिक्षक और छात्र में अफरा-तफरी मच गई थी। इस दौरान बचाव के लिए स्कूल के बच्चों को कक्षा से निकालकर खुले मैदान में लगाया गया और अभिभावकों को सूचना देकर घर भेजा। करीब तीन घंटे बाद फटी गैस पाइपलाइन को ठीक किया गया था। गुरचरण सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने बुधवार को मामले में डीडीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें