फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटिंग के मामले में सबसे नीचे रहा पंचकूला

Thu, 10 Apr 2014 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद अंबाला लोकसभा क्षेत्र के तहत हुए मतदान में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग का ग्राफ सबसे नीचे रहा।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे तक महज 8.5 प्रतिशत मतदान हुआ था और वोटिंग समाप्त होने तक यह आंकड़ा 61.7 फीसदी तक पहुंचा, जबकि सबसे ज्यादा ज्यादा जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 79.3 फीसदी वोटिंग हुई।

हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 57 फीसदी के आसपास ही था, लेकिन इस बार जिस तरह वोटिंग के लिए जागरूकता फैलाई गई, उससे प्रशासन भी उम्मीद जता रहा था कि वोटिंग का ग्राफ 70 फीसदी तक पहुंचेगा, लेकिन मतदाताओं ने उतनी रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन


इसका एक कारण शहरी क्षेत्रों में प्रत्याशियों द्वारा किया गया कम प्रचार-प्रसार भी माना जा रहा है। वोटिंग रेशियो बढ़ाने के लिए रेस्तरां, गारमेंट आउटलेट्स संचालकों ने भी डिस्काउंट का ऑफर देकर तो एलपीजी एजेंसियों और पेट्रोल पंपों मालिकों ने जागरूकता फैलाकर प्रशासन का सहयोग किया।
विज्ञापन


वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन की ओर से न केवल सभी वर्गों से संपर्क किया गया, बल्कि नवरात्र मेले के दौरान माता मनसा देवी में प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इसके बावजूद पंचकूला के वोटरों में मतदान के प्रति अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले कम रुझान रहा।
 
अंबाला संसदीय क्षेत्र का वोटिंग ग्राफ
क्षेत्र--------------वोटिंग---------रैंकिंग
जगाधरी----------79.3----------1
सढौरा------------78.1----------2
नारायणगढ़-------74.1----------3
यमुनानगर--------73.4---------4
मुलाना-----------71.8----------5
कालका-----------69.1---------6
अंबाला कैंट-------63.7---------7
अंबाला सिटी------62.8---------8
पंचकूला-----------61.8---------9
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें