फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाजवा डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक सहित पांच पर आपराधिक साजिश का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांव रायपुर निवासी सुच्चा सिंह की शिकायत पर कार्रवाई, पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने लिखा था कार्रवाई के लिए पत्र
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य अपराध शाखा ने मोहाली के एक डेवलपर और उसके चार साथियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ है, उनकी पहचान बाजवा डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा, बाजवा डेवलपर्स के कर्मचारी दीपक कुमार और शामपुर, नोटरी मनबीर सिंह और प्राॅपर्टी डीलर हरबीर सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों पर गांव रायपुर निवासी सुच्चा सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पंजाब सतर्कता ब्यूरो के निदेशक द्वारा लिखे एक पत्र पर कार्यवाही करते हुए ही राज्य अपराध शाखा ने ये कार्रवाई की है।

सुच्चा सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि वह मोहाली के हसनपुर गांव में आठ कनाल और एक मरला जमीन का मालिक है। वर्ष 2016 में मेसर्स बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड जंडपुर, शिनपुर गांवों में प्रोजेक्ट सनी एन्क्लेव पेश किया था। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमएडीए) में मंजूरी के लिए हसनपुर सेक्टर 122, 123, 124, 125 और परियोजना को मंजूरी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुच्चा सिंह ने आरोप लगाया कि गमाडा के कुछ अधिकारियों ने उनकी सहमति के बिना उनकी जमीन पर प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। गमाडा अधिकारियों ने इस मेगा प्रोजेक्ट में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के लिए आरक्षित शिनपुर गांव की शामलात जमीन को अवैध रूप से मंजूरी दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिनपुर गांव में 3.426 एकड़ की शामलात भूमि इस कथित परियोजना के तहत थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता ब्यूरो के निदेशक के कार्यालय ने राज्य अपराध शाखा को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और गमाडा के किसी भी अधिकारी की भूमिका सामने आने पर जांच शुरू करने के लिए एक पत्र लिखा। इस पर कार्रवाई करते हुए राज्य अपराध शाखा ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी, धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी, जाली दस्तावेज को असली के रूप में उपयोग करने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें