फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा के भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर केस

Fri, 17 Oct 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के दिन 15 अक्तूबर को हरियाणा के सिरसा के मोड़ियाखेड़ा में इनेलो-भाजपा समर्थकों के बीच झड़प मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने सिरसा से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया के बेटे गोकुल सेतिया सहित तीन नामजद व 15 अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस झड़प के दौरान हुई फायरिंग में मोड़िया खेड़ा निवासी संदीप चोयल घायल हो गया था, जिसके फिट घोषित होने के बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए।

घायल संदीप चोयल ने बयान दर्ज करवाया है कि गोकुल सेतिया ने उस पर पिस्तौल से फायरिंग की। इस दौरान उसके साथ अनमोल सोडी, मुन्ना व 15 अन्य लोग थे।

उक्त आरोप के आधार पर पुलिस ने गोकुल सेतिया सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं व शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सदर प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो समर्थक गोली लगने से घायल

गौरतलब है कि मतदान के दिन सुबह गांव मोड़िया खेड़ा के बूथ नंबर 174-75 में भाजपा नेता गोकुल सेतिया अपने समर्थकों के साथ बूथ का जायजा लेने गए थे।

इसी दौरान इनेलो समर्थकों के साथ उनकी झड़प हो गई, जिसमें इनेलो समर्थक संदीप चोयल व भाजपा समर्थक कर्मवीर घायल हो गया। संदीप को गोली लगने पर उसे उपचार के लिए जेसीडी ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार व वरिष्ठ इनेलो नेता अभय चौटाला घायल का हालचाल जानने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

भाजपा समर्थकों का भी आरोप है कि इनेलो समर्थक उन्हें बूथ में नहीं जाने दे रहे थे और संदीप चोयल सहित अन्य इनेलो समर्थकों ने गोकुल सेतिया पर हमला कर दिया था। सदर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को इस मामले में एफआईआर दर्ज की। झड़प में मोड़िया खेड़ा निवासी इनेलो समर्थक बृजलाल को भी चोटें आई थी। बता दें कि इससे पहले डॉक्टरों ने घायल संदीप को अनफिट घोषित किया हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें