फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कारों की आमने-सामने की टक्कर, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। गांव मानकपुर से बीरो माजरी जाने वाली लिंक रोड पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई और हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक के पिता तरसेम सिंह निवासी गांव पावला जिला फतेहगढ़ साहिब ने बताया कि उसका बेटा प्रगट सिंह गांव में राशन की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने के करता था और वह अपनी कार में सवार होकर गांव मानकपुर से किरयाने का सामान लाने के लिए जा रहा था। जब वह बीरो माजरी से मानकपुर जाने वाली लिंक रोड पर स्थित लोमस रिसी पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचा तो अचानक सामने से एक और कार आ गई जो दूसरी गाड़ी को ओवरटेक कर रही थी। कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनका बेटा प्रगट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उठाकर इलाज के लिए राजपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के दोनों पैर घुटनों से ऊपर टूट गए हैं और कई अन्य जगहों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया कि 24 घंटे बाद भी थाना बनूड़ की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कारों को साइड में नहीं किया गया, जिससे और हादसे होने का डर है, न ही पुलिस ने उनके बेटे के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी सिमर सिंह शेर गिल ने पीड़ित के आरोपों को खारिज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें