फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार सवार झपटमार महिला की चेन छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सामान लेने बाजार गई एक महिला से स्विफ्ट कार सवार झपटमार सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-47डी में रहने वाली परमजीत कौर (50) ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ सामान लेने बाजार गईं थीं। सामान लेकर जब वह घर लौट रहीं थीं तो स्विफ्ट कार में सवार तीन युवक आए। कार की पिछली सीट पर बैठे एक युवक ने अचानक कार से उतरकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली और कार में सवार होकर फरार हो गया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें