फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीरकपुर में बैंक गए व्यक्ति की कार में लगी आग, इंजन जला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वीआईपी रोड पर स्थित देवा जी प्लाजा मार्केट की पार्किंग में खड़ी एक मुंबई नंबर की ट्योटा लीवा कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से गाड़ी का इंजन जलकर राख हो गया। जिस समय आग लगी कार का मलिक नजदीक बैंक में गया हुआ था। आग लगने की सूचना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।कार मालिक प्रतीक नायडू निवासी माया गार्डन वीआईपी रोड ने बताया कि वह वीआईपी रोड पर देवा जी प्लाजा पार्किंग में कार पार्क कर नजदीक स्थित बैंक में चले गए थे। जैसे ही काम खत्म कर बैंक से बाहर निकल तो वक्त करीब 11:55 पर उसकी कार में आग लग गई थी, जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कार मालिक ने बताया की आग लगने के कारणों के बारे म,एन वह कुछ नहीं बता सकते, क्योंकि जब वह बैंक में गए थे तो गाड़ी ठीकठाक खड़ी कर गया था लेकिन वापस आया तप कार में आग लगी हुई थी। फायर ऑफिसर राजीव कुमार ने बताया की आग लगने की सूचना 11:50 पर मिली थी तो टीम ने मौके पर पहुंचकर उस पर तुरंत एक फायर टेंडर की मदद से काबू पा लिया था। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है या फिर किसी ने शरारत की है तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें