फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक तेज रफ्तार कार ने गोदरेज फैक्टरी के पास पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजन कोहली के रूप में हुई है। कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राजन कोहली का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को साैंपा जाएगा। जांच में सामने आया है कि राजन कोहली इंडस्ट्रियल एरिया में किसी कंपनी में हेल्पर था। वह देर रात काम खत्म करने के बाद पैदल लौट रहा था, जब वह गोदरेज फैक्टरी के पास पहुंचा तो किसी तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था। उसने अस्पताल में दम तोड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें