पंचकूला। सेक्टर-16 मेें स्कूटर सवार को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस कारण स्कूटर सवार के कंधे की हड्डी टूट गई। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जीरकपुर निवासी सुषांत ने दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार सुबह 11.30 बजे स्कूटर से चंडीगढ़ जा रहे थे। जब वह सेक्टर-16 पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए और उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई। उसके बाद कार चालक उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-26 निजी अस्पताल में ले गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। सूचना पाकर सेक्टर-14 थाना के पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।