चंडीगढ़। सेक्टर-40 में बुधवार रात यूटी पुलिस के एएसआई मनजीत सिंह की चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने गाड़ी से निकलकर जान बचाई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां व पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गाड़ी जलकर राख हो गई। यह हादसा सेक्टर 40 मेन रोड पर हुआ। मनजीत सिक्योरिटी विंग में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि कार के हैंड ब्रेक दबे रह गए थे। हैंड ब्रेक में ही गाड़ी चलती रही, जिस कारण आग लग गई।