फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार चालक ने सुखना लेक रोड पर बैरिकेड तोड़ा, कई वाहन चालक बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने बीते शनिवार शाम सुखना लेक रोड पर पुलिस के बैरिकेड को टक्कर मार दी। हादसे में कई वाहन चालक और राहगीर बाल-बाल बचे। वहां नजदीक तैनात पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर पंचकूला सेक्टर 10 के रहने वाले युवक मुकुल को हिरासत में लेकर कार नंबर सीएच-01बीजेड-3314 को कब्जे में ले लिया। युवक के खिलाफ सेक्टर-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार चालक सुखना लेक रोड पर पुलिस बूथ के नजदीक वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए रखे गए बैरिकेड में टक्कर मार दी। इस दौरान कई लोग हादसे का शिकार होते-होते बचे। पुलिस ने जब कार चालक को हिरासत में लिया तो वह नशे में धुत था। पुलिस ने उसका सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल करवाया। संजय पाल निवासी रायपुर खुर्द की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में केस दर्ज किया गया। हालांकि, बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें