फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब राजभवन के बाहर भिड़ीं इनोवा, स्विफ्ट और फोर्ड, क्षतिग्रस्त

Mon, 01 Aug 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब राराजभवन के बाहर दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब राजभवन के बाहर तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई। टक्कर से दो कार सवारों को मामूली रूप से चोटें लगी। जानकारी के मुताबिक वीरवार को दोपहर करीब 1 बजे इनोवा, स्विफ्ट और फोर्ड कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर से तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इनोवा चालक एक दूसरे वाहन को बचाते हुए दूसरे वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों गाड़ियों को सड़क से हटाया। जिसके बाद सड़क पर यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें