फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दंपती की कार नहर से बरामद, पति-पत्नी और बेटे का शव मिलने से सनसनी

Mon, 04 Nov 2019 06:20 PM IST
ajay kumar विपिन चावला, अमर उजाला, रतिया (हरियाणा)
विज्ञापन
नहर से कार निकालते गोताखोर और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटी के प्रेम विवाह करने और व्यापार में मंदी से परेशान कार डीलर ने परिवार सहित गांव रोझांवाली के पास नहर में कार गिराकर आत्महत्या कर ली। गाड़ी में मिले शवों की पहचान कार डीलर निरंजन दास (48), उनकी पत्नी नीलम (43) और बेटे हर्ष (10) के रूप में हुई है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया। रतिया सदर थाने के एसएचओ विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने नरेश कुमार की शिकायत पर निरंजन की लड़की के पति ओमप्रकाश उर्फ भोलू, भोलू के पिता बलवंत और ओमप्रकाश की मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नरेश कुमार ने अपनी भतीजी रजनी, उसके पति एवं ससुरालियों के खिलाफ भाई निरंजन दास और उनके परिवार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज करने की शिकायत रतिया पुलिस को दी थी। अपनी शिकायत में नरेश ने बताया है कि उसके भाई निरंजन की बेटी रजनी ने एक माह पहले पड़ोस में रहने वाले बलवंत के बेटे ओम उर्फ भोलू से शादी कर ली। इसके बाद से निरंजन को बेटी का पति और उसके ससुराल वाले ताने दे रहे थे। इससे वह परेशान थे। इसके अलावा काम में मंदी की वजह से भी निरंजन दास परेशान थे।

निरंजन दास के भाई नरेश कुमार ने बताया कि वह रविवार रात भाई के घर गए तो घर के दरवाजे खुले थे। घर में कोई नहीं था। गाड़ी भी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ आसपास उनकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह सूचना मिली कि गांव रोझांवाली के पास नहर के किनारे गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। गोताखोरों को जब नहर में उतारा गया तो उन्होंने पुष्टि कर दी कि अंदर एक गाड़ी है। क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया तो उसमें निरंजन, उनकी पत्नी नीलम और बेटे हर्ष के शव थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें