फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में हादसा, पेड़ से टकराई कार, दंपति की मौत

Mon, 06 Jul 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू वरना कार सफेदे के पेड़ से टकरा गई। हादसे में में कार सवार दंपति की मौत हो गई और साला व उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसा पंजाब के मोगा श्ाहर के गांव खुखराना के नजदीक रविवार की सुबह करीब आठ बजे घायलों को सरकारी अस्पताल से लुधियाना के दयानंद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना सदर के हवलदार सर्बजीत सिंह ने बताया कि फिरोजपुर जिले के गांव साधूवाला निवासी लगभग 42 वर्षीय जसमेल सिंह रविवार की सुबह वरना कार में पत्नी जसविंदर कौर, साले गुरप्रीत सिंह उसकी जसमीत कौर के साथ मोगा में अपने एक परिजन की मौत होने के कारण उसके अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आ रहे थे।

गांव खुखराना के नजदीक कार चालक गुरप्रीत सिंह अचानक गाड़ी से अपना संतुलन खो बैठा।  कार बेकाबू होकर सड़क के एक तरफ पेड़ से जा टकराई। हादसे कार में सवार जसमेल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी जसविंदर कौर, कार चालक साला गुरप्रीत सिंह व उसकी पत्नी जसमीत कौर घायल हो गई।
विज्ञापन


सभी को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने तीनों को लुधियाना रेफर कर दिया। रास्ते में ही घायल जसविंदर कौर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें