आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान के बयान दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अमृतसर में कहा कि वह कैप्टन ही क्या जो मैदान छोड़कर भाग जाए।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला दस सालों से रहा है। अली बाबा चालीस चोर है बादल एंड कंपनी।
मान ने कहा कि भाजपा-शिअद का कोई आधार ही नहीं है जबकि कांग्रेस खुद ही आपसी जंग लड़ रही है। जनता जागरूक है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।