फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- गृहमंत्री को लिख दिया है, नशा तस्करों को फांसी की सजा मंजूर करें

Wed, 04 Jul 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
पंजाब में नशे की लत के चलते हर रोज हो रही मौतों से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इतने आहत हैं कि उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख दिया है। इस पत्र में उन्होंने नशा तस्करों के लिए फांसी की सजा वाला प्रस्ताव मंजूर करने को कहा है। सीएम ने खुद इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब कुछ ज्यादा ही हो गया है, हर रोज नशा बरामद किया जाता है। हर रोज नशे से युवाओं की जान जा रही है। पंजाब का भविष्य खतरे में है, अगर अभी कदम नहीं उठाए गए तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें