फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की मन की बात पर कैप्टन ने उठाए सवाल

Sun, 31 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
captain amrinder singh - फोटो : file photo
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि पीएम ने अपने गृह राज्य गुजरात में दलित युवकों से हुई मारपीट का जिक्र ही नहीं किया। उनके प्रति हमदर्दी का एक शब्द तक  नहीं कहा।
विज्ञापन


मोदी ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को तीर्थ यात्रा जैसा बताते हुए समानता केलिए संघर्ष करने वालों से मिलने का अवसर पाने की बात कही थी। कैप्टन ने कहा कि बेहतर होगा कि मोदी ऊना में एक तीर्थ यात्रा करें। वहां उन दलित युवकों से मिलें जो सिर्फ संघर्ष ही नहीं कर रहे, बल्कि अपनी जिंदगी केप्रत्येक दिन को झेल रहे हैं। अच्छे काम की शुरुआत घर से ही होती है और मोदी जैसे व्यक्ति के अलावा यह किसी और से उम्मीद करना उचित नहीं होगा, जिन्होंने गुजरात पर बारह साल शासन किया। 

मोदी चाहते हैं कि हर भारतीय स्वतंत्रता दिवस को औपचारिक तौर पर मनाएं। 69 सालों से हर भारतवासी यही कर रहा है, किसी को याद दिलाने की जरूरत नहीं है। कैप्टन ने मोदी से सवाल किया कि ऊना के युवकों केसाथ जो हुआ, उसके बाद इनके लिए आजादी का क्या अर्थ होना चाहिए। या तो मोदी देश के हालातों के प्रति अनजान हैं, या जानबूझ कर उन्होंने दलितों के साथ हो रहे अत्याचारों की निंदा न करने का फैसला किया है। वरना ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे को कोई कैसे नजरंदाज कर सकता है। पीएम ने तकनीक की खोज की बात की, लेकिन उन्हें सांप्रदायिकता और छोटी सोच के उदारीकरण के बारे में भी बात करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें