फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल तुम उतरो कैप्टन के खिलाफ, हम तुम्हारे साथ हैं

Tue, 04 Oct 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल अमृतसर गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनाव में अरविंद केजरीवाल ही कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इसी सोच के साथ आम आदमी पार्टी ने विधानसभा हलका पटियाला शहरी से उम्मीदवार के चयन के लिए मंगलवार को वोटिंग कराई।
विज्ञापन


वालंटियरों ने अपनी पसंद के उम्मीदवार का नाम पर्ची पर लिखकर बॉक्स में डाला। इस दौरान वालंटियरों की पहली पसंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहे। वालंटियरों का मानना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनके होमटाउन में केवल केजरीवाल ही टक्कर दे सकते हैं।

कुंदन गोगिया को उम्मीदवार बनाए जाने की सिफारिश

पंजाब के दौरे के दौरान लुधियाना में अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल के अलावा वालंटियरों ने आप के पूर्व जिला कनवीनर कुंदन गोगिया को भी उम्मीदवार बनाए जाने की सिफारिश की। इस प्रक्रिया के दौरान वालंटियरों ने करीब 30 आप नेताओं को पटियाला शहरी हलके से उम्मीदवार के तौर पर चुना। इन सभी नामों को पार्टी हाईकमान को भेजा जाएगा।

वोटिंग कराने के लिए ऑब्जर्वर के तौर पर संगरूर से जोन कोआर्डिनेटर और हलका धुरी से आप के उम्मीदवार जसबीर सिंह जस्सी सेखों पहुंचे।वोटिंग के दौरान वालंटियरों ने पर्ची पर अपनी-अपनी पसंद के उम्मीदवार का नाम लिखकर डिब्बे में डाल दिया।

इसके बाद डिब्बा खोलकर ऑब्जर्वर ने अपने अन्य साथियों की हाजिरी में लिस्ट बनाकर वालंटियरों की ओर से चुने उम्मीदवारों के नाम पढ़कर सुनाए। सेखों ने विश्वास दिलाया कि पटियाला शहरी हलके से उम्मीदवार वोटिंग प्रक्रिया से चुने आप नेताओं में से ही होगा।
विज्ञापन

वालंटियर्स ने इन उम्मीदवारों को चुना

Kejriwal in punjab
वालंटियरों ने जिन उम्मीदवारों को चुना उनमें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व जिला कनवीनर कुंदन गोगिया. बलवीर सिंह, मेजर मल्होत्रा, एडवोकेट तेजिंदर सिंह, एमएस कोहली, हरचंद सिंह, तेजिंदर सिंह, डा. नरेश राज, सरबजीत औखला, जरनैल मनु, कृष्ण कुमार, संदीप बंधु, एडवोकेट शरनजीत कौर, महिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, सोहन लाल शर्मा, अमरजीत सिंह, कुलदीप कौर, सरबजीत कौर, दलजीत सिंह, बलराज सिंह, हरशिंदर सिंह, प्रदीप जोशन, हरजीत कौर शामिल हैं। पार्टी ने वालंटियरों की राय के साथ पटियाला शहरी हलके से संभावितउम्मीदवारों की लिस्ट तो बना ली है लेकिन अब इस लिस्ट को अमली रूप कब मिलेगा और किस व्यक्ति का नाम बतौर उम्मीदवार आगे आएगा यह तो समय ही बताएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें