फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर-केजरीवाल में लगी झूठ बोलने की होड़: कैप्टन

Wed, 09 Mar 2016 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच झूठ बोलने की होड़ लगी है, लेकिन इससे इनका ही भंडाफोड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता करदाताओं के पैसों की कीमत पर झूठ बोलने का मुकाबला कर रहे हैं और खोखले दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन


पंजाब के पास वेतन और पेंशन देने को पैसे नहीं हैं, लेकिन सरकार करोड़ों रुपये बर्बाद कर रही है। सरकार दिवालिया है, विकास पर अंकुश लग चुका है पर सुखबीर पंजाब के टॉप रैंकिंग में होने के दावे कर रहे हैं। यही हाल दिल्ली सरकार का है।

सुखबीर पॉवर सरप्लस केदावे कर रहे हैं, पर पंजाब के ज्यादात शहरों में बारह घंटे बिजली सप्लाई भी नहीं होती। कैप्टन ने सुखबीर से कहा कि विकास हमेशा खुद बोलता है, इसकेलिए ढिंढोरा पीटने की जरूरत नहीं पड़ती। कैप्टन ने मांग की कि बेमौसम बरसात और ओलों से फसलों को नुकसान हुआ है, इसकी गिरदावरी करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें