फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन चले राहुल की चाल, पंजाब में शुरू करेंगे ये नई मुहिम

Mon, 17 Oct 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से उत्तर प्रदेश में निकाली गई किसान यात्रा का प्रयोग पार्टी पंजाब में भी दोहराएगी। राहुल की तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह सूबे में किसान यात्रा निकालेंगे। तीन दिन की यह यात्रा 17 अक्तूबर को चंडीगढ़ से रवाना होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस का मानना है कि राहुल की किसान यात्रा यूपी में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में कामयाब रही है। इसे देखते हुए कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आनन-फानन में कैप्टन के लिए पंजाब किसान यात्रा की स्क्त्रिस्प्ट लिख दी है। पार्टी पहले ही बारह अक्तूबर को कुर्की-कर्जा खत्म, फसल की पूरी रकम शुरू कर चुकी है। उसी को और तेज करते हुए कांग्रेस ने खुद को किसानों का हमदर्द साबित करने किसान यात्रा शुरू करने की तैयारी की है। खास रणनीति के तहत किसान यात्रा पूरी तरह मालवा रीजन पर फोकस रहेगी, क्योंकि सबसे ज्यादा खेतीबाड़ी संकट मालवा में है और सबसे ज्यादा किसानों व खेत मजदूरों ने मालवा में ही आत्महत्याएं की हैं। 

यूपी में राहुल की किसान यात्रा की तरह ही यह भी पॉवर पैक्ड शो होगा, जिसके लिए खास कैंपेन बस तैयार की गई है। तीन दिन की यात्रा के दौरान कैप्टन तीन बड़े रोड शो फरीदकोट, बठिंडा और फिरोजपुर में करेंगे। इसके अलावा नौ छोटे रोड शो करेंगे। दस मंडियों की विजिट करेंगे और 13 बड़ी मीटिंग करेंगे। इनमें से बाघापुराना, मोगा में एक बड़ी रैली भी शामिल है। कैप्टन मालवा के दस जिलों और तेरह विधानसभा हलकों को कवर करेंगे। तीन दिनों में वह पांच सौ किमी का सफर तय करेंगे। रोड शो जिन जिलों में होने हैं, उनकी जिम्मेदारी वहां की जिला कांग्रेस कमेटियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें