फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, बोले-चार महीने में निकाल लेंगे हल

Tue, 10 Sep 2019 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मामले का हल पंजाब और हरियाणा में बातचीत के जरिए निकलेगा। दोनों राज्य के प्रमुख सचिवों की अगुवाई वाली टीमें पहले ही आपसी बातचीत से मामले के हल में लगी हुई हैं। इस संबंध में तीन-चार चरणों में बातचीत हो चुकी है। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को मोहाली में एक कार्यक्रम के बाद कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिए गए चार महीनों के अंदर दोनों राज्य बातचीत के जरिए मामले का हल निकाल लेंगे। यह सभी के लिए बेहतर है। वहीं, बरगाड़ी मामले के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इस मामले में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में करवाए जा रहे समागमों में सरकार की तरफ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पूरा सहयोग दिया जाएगा। 

बैंस मामले में मैंने दिए थे कार्रवाई के निर्देश 
लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर दर्ज मामले के बारे में कैप्टन ने कहा कि उनके ध्यान में यह बात आई थी कि बैंस और अन्य लोगों ने डीसी के साथ दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने इस संबंध में जरूरी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें