फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने में शामिल हुए कैप्टन, कार्यकर्ताओं के साथ घेरा थाना

Wed, 12 Oct 2016 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटली सूरत मल्ही (बटाला)
विज्ञापन
कैप्टन ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वर्करों के साथ बुधवार को पुलिस जिला बटाला के आधीन पड़ते पुलिस थाना कोटली सुरत मल्ही का घेराव किया। इस दौरान क्षेत्र के कांग्रेसी वर्कर थाने के बाहर बैठ गए और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थाने के अंदर जाकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। 
विज्ञापन


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कांग्रेसी वर्करों को तंग परेशान करने के आरोप लगाए। कांग्रेसियों का डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा का भी आरोप था कि इलाके के कांग्रेसी वर्करों पर पुलिस गलत केस दर्ज कर रही हैं। बुधवार को पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही में पहुंचने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस अधिकारियों के प्रति कांग्रेसी वर्करों के खिलाफ हो रहे झूठे मामलों का विरोध जताया।
विज्ञापन

'सरकार आने पर नाजायज पर्चों का हिसाब लिया जाएगा'

Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
वहीं कैप्टन ने पुलिस के आला अधिकारियों से फोन पर भी कहा कि अगर पंजाब पुलिस के अधिकारी सरकार के इशारे पर काम करने से न हटे तो राज्य में उनकी सरकार आने पर उक्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

कैप्टन ने कहा कि पंजाब में सरकार आने पर नाजायज केसों का हिसाब लिया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैप्टन ने कहा कि मानसा और संगरूर में दो दलित नौजवानों की बेरहमी से कत्ल किया गया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों मामलों में वह इंसाफ की मांग करते हैं। साथ ही कहा उन्हें सरकार से इंसाफ की कोई उम्मीद नही है। आम आदमी पार्टी के बारे में पूछे गए सवाल पर कैप्टन का व्यंगात्मक ढंग से कहना था कौन सी ‘आप’, अब तो तीन-चार ‘आप’ हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें