फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र- गुरु नानक महल में हुई तोड़फोड़ की जांच के लिए पाक से बात करें

Thu, 30 May 2019 12:48 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि पाकिस्तान के नरोवाल में 400 साल पुराने गुरु नानक महल को तोड़े जाने की जांच के लिए पाक सरकार पर दबाव डालें। अगर केंद्र सरकार पाकिस्तान से अनुमति लाकर दे तो पंजाब सरकार इमारत के दोबारा निर्माण को तैयार है।

विज्ञापन


पत्र में कैप्टन ने मोदी से अपील की कि इसकी जांच का मुद्दा पाकिस्तान सरकार से उठाएं जिससे सभी दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जा सके। उन्होंने यह भी मांग की कि इस इमारत को दोबारा स्थापित करने और इसे वैज्ञानिक ढंग से संरक्षित करने के लिए भी पाक सरकार कदम उठाए। यही नहीं सिख विरासत से संबंधित सभी इमारतों के रखरखाव के लिए पाक सरकार पर जोर डाला जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। 

इस घटना की तीखी आलोचना करते हुए कैप्टन ने कहा कि इससे दुनिया भर में रहने वाले सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस इमारत के दर्शन को बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु आते हैं। इस घटना ने राज्य को बहुत पीड़ा पहुंचाई है क्योंकि यह तब हुआ जब हम श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मना रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें