फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कैप्टन अजय यादव ने इस्तीफा वापस लिया, बोले- मैं जन्म से कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबीसी विभाग द्वारा की गई मेहनत को सराहे नहीं जाने से थे निराश
विज्ञापन

कहा- बेटे चिरंजीव राव ने मुझे अतीत को भूलने के लिए किया प्रेरित

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
चंडीगढ़/रेवाड़ी।
हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के तीन दिन बाद ही यू टर्न लिया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके कैप्टन ने इस्तीफा वापस ले लिया है। साथ ही कहा है कि मैं जन्म से कांग्रेसी हूं और आखिरी सांस तक कांग्रेसी ही रहूंगा। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को टैग करते हुए कैप्टन ने लिखा कि, मैं इस बात से दुखी था कि ओबीसी विभाग के लिए की गई उनकी मेहनत को हाईकमान सराहा नहीं रहा था। कुछ कठोर शब्दों ने मुझे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया, लेकिन मैंने ठंडे दिमाग से कांग्रेस को मजबूत करने का फैसला किया, खासकर मेरी मार्गदर्शक और नेता सोनिया गांधी जी को। मेरे बेटे चिरंजीव ने मुझे अतीत को भूलने के लिए प्रेरित किया।
17 अक्टूबर को कैप्टन अजय यादव ने पद से इस्तीफा दिया था। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर खासकर राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी चापलूसों से घिरे हैं। अब केंद्रीय नेताओं से बात करना भी मुश्किल हो गया है। कोई अपने पिता के सहयोगी का अपमान नहीं करता। सपनों की दुनिया में जीना सबसे पुरानी पार्टी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-


बेटे की हार के बाद निराश चल रहे कैप्टन
इस बार विधानसभा चुनाव में कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव भाजपा के लक्ष्मण यादव से हार गए हैं। 28 हजार से अधिक मतों से हार के बाद से कैप्टन निराश चल रहे हैं। कैप्टन ने कांग्रेस नेताओं पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे। पार्टी हाईकमान की ओर से ऐसे नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बेटे की हार और हाईकमान के सुनवाई नहीं करने से कैप्टन अजय यादव निराश हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें