लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में राहुल द्वारा सफलतापूर्वक पार्टी की जीत के लिए नेतृत्व करने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट तौर पर बहुत से कारकों के कारण घटा है, जिसने लोकसभा चुनावों में पार्टी को नीचे की ओर धकेला है। भाजपा ने राष्ट्रवाद द्वारा चुनाव में जीत हासिल की है जिसने राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की सकारात्मक चुनाव मुहिम को दबा लिया।
राहुल को मनाने में असफल रहे : कैप्टन
कैप्टन ने कहा कि विजय और पराजय किसी भी राजनीतिक पार्टी की चुनावी राजनीति का हिस्सा होती हैं और प्रत्येक हार पार्टी के पुन: उभरने के लिए मंच मुहैया कराती है। राहुल की गतिशील और सुलझे हुए नेतृत्व में कांग्रेस लाजिमी तौर पर फिर उभरेगी और यह ज्यादा शक्तिशाली होगी।
कैप्टन ने कहा कि यही बात उन्होंने और दूसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों ने राहुल को सोमवार को नई दिल्ली में हुई मीटिंग के दौरान कही थी लेकिन वह इस्तीफा न देने संबंधी पुनर्विचार करने के लिए राहुल को मनाने में असफल रहे।