फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कैंडीलैंड : मिकी माउस, शिनचैन, डोरेमोन...सब पहुंचे, बच्चों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में तीन दिवसीय चंडीगढ़ कार्निवाल का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद किरण खेर, मेयर अनूप गुप्ता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासक ने पहले कार्निवल परेड को हरी झंडी दिखाई और कार्निवाल का भ्रमण किया। उन्होंने कई राज्यों से आए कलाकारों से भी बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इस बार कार्निवाल का थीम कैंडी लैंड रखा गया है। कार्निवल परेड में आर्ट कॉलेज के छात्रों की ओर से जो कार्ड तैयार किए गए हैं, वह भी बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर के आधार पर ही हैं। इनमें शिनचैन, डोरेमोन, मिकी माउस, अलादीन का जिन व अन्य हैं। पूरे कार्निवल को कैंडी लैंड की थीम पर सजाया गया है। कार्निवाल देखने आए बच्चों ने अपने पसंदीदा कार्टून करेक्टर के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान उनकी चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। उद्घाटन के दौरान पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से कलाकार भी पहुंचे, जिन्होंने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति से ऐसा समा बांधा की लोग देखते ही रह गए। कार्निवल में एक तरफ पपेट शो तो दूसरी तरफ स्थानीय कलाकारों के लिए भी एक स्टेज लगाया गया है, जहां पर वह अपने टैलेंट को दिखा सकते हैं। साथ ही किताबें, कपड़े, जूते, खिलौने, खाना और झूले समेत कई व्यवस्था है। प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए गए हैं। शुक्रवार को शाम सात बजे हिमाचल पुलिस के बैंड ने एक प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने कई गाने और वाद्य यंत्र बजाए। पुलिस का यह टैलेंट देखकर लोग भी काफी हैरान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें