फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की जयंती पर उमड़े फैन्स, गांव में कैंडल मार्च निकाल मांगा न्याय

Mon, 12 Jun 2023 03:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गायक शुभदीप सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को गांव मूसा में हुआ था। जिनकी 29 मई 2022 की शाम गांव जवाहरके के पास शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की जयंती पर उनके परिजनों और फैंस ने मानसा के गांव में कैंडल मार्च निकाला। मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला का जन्मदिन मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके निवास स्थान गांव मूसा पहुंचे।

विज्ञापन


गायक शुभदीप सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को गांव मूसा में हुआ था। जिनकी 29 मई 2022 की शाम गांव जवाहरके के पास शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पिता बलकौर ने कहा पंजाब सरकार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बचाने में लगी हुई है।

मूसेवाला की माता चरण कौर ने सिद्धू मूसेवाला के बचपन की यादगारों को साझा करते कहा कि मां ने अपनी कोख से एक योद्धा गायक को जन्म दिया। जिसने छोटी आयु में दुनिया पर आसमान से ऊंची प्राप्तियां हासिल कीं। बलकौर सिंह ने कहा कि गुजरात में मुख्यमंत्री जाकर सिद्धू मूसेवाला के बारे में बोलते हैं, लेकिन जो कत्ल केस के लिए कमेटियां बनाई गई हैं, वे आज तक कुछ नहीं कर सकीं।
विज्ञापन


एनआईए की रिपोर्ट सार्वजनिक हो चुकी है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि सरकार लॉरेंस को हत्या मामले में शामिल करने के बजाय उसका बचाव करने में लगी हुई है। बलकौर सिंह ने कहा कि कुछ व्यक्ति जो पहले बड़े पदों पर रहे, कहते हैं कि बेशक आप कितनी लड़ाई, कितना ही संघर्ष कर लें, इस सरकार से आपको इंसाफ नहीं मिलने वाला नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें