सेक्टर-17 में निकाले मार्च में छात्र संगठनों के साथ विरोध जताती एक छोटी बच्ची।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। हाथरस प्रकरण पर छात्र संगठनों में आक्रोश है। वे पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सेक्टर-17 प्लाजा में मार्च निकाला और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने भी भाग लिया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर बातें करते कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी देश में महिलाओं के साथ ऐसे जघन्य अपराध हो रहे हैं इसलिए लोगों की सोच को बदलना होगा। इस मार्च में आइसा, पीएसयू ललकार, एआईएसएफ, एएसए, एसएफएस आदि छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने आरोपियों व पुलिस पर कार्रवाई की मांग की।
सेक्टर-17 में विभिन्न छात्र संगठनों ने हाथरस की घटना के विरोध में मार्च निकाला।- फोटो : CHANDIGARH