संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित प्रिलिम्स परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला पेपर जीएस साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक और सीसेट ढाई बजे साढ़े चार बजे तक होगा।
चंडीगढ़ में बने 90 परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थी रविवार को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा देने के लिए पहुंचे। केंद्रों के बाहर चेकिंग के लिए अभ्यर्थी लाइन में लगे नजर आए। 9.20 तक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। कड़ी सुरक्षा के प्रावधान रखते हुए सभी केंद्रों में जैमर्स चेक किए गए थे। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित प्रिलिम्स परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला पेपर जीएस साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक और सीसेट ढाई बजे साढ़े चार बजे तक होगा। चंडीगढ़ में करीब 36000 अभ्यर्थियों ने पेपर के लिए स्थान चुना था।