चंडीगढ़ सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज फॉर वुमन में सोमवार को म्यूजिक टैलेंट हंट का आयोजन किया गया। विभिन्न कक्षाओं की 70 छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। प्रथम वर्ष कैटेगरी में नमिता सूद पहले, सुरभि दूसरे और ख्याति तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिक डिपार्टमेंट के इस प्रयास को प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने खूब सराहा। चुनी गई छात्राओं को भविष्य में होने वाले कॉलेज फेस्ट के लिए तराशा जाएगा।