बीपी यादव बने सेक्टर 46 गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसीपल
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में नए प्रिंसिपल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है। जीसी-11 में वाइस प्रिंसिपल और डिफेंस स्टडी विभाग के हेड डॉ. बीपी यादव को जीसी-46 का नया प्रिंसिपल नियुक्ति किया गया है। डॉ. यादव को 30 जून को स्वैछिक सेवानिवृत्त हुईं प्रिंसिपल डॉ. गुरजीत कौर की जगह वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति किया गया है।