फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC नेट एग्जाम की तैयारी के लिए क्लास लगाएगी ये यूनिवर्सिटी, एडमिशन लें

Sat, 03 Feb 2018 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
नेट की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के आईएएस ट्रेनिंग सेंटर में यूजीसी (नेट) की परीक्षा की तैयारी के लिए विभिन्न विषयों की कोचिंग क्लासें शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन


विभाग के डायरेक्टर डॉ. अमर इंद्र सिंह ने बताया कि इन क्लासों में दाखिला लेने के इच्छुक योग्य विद्यार्थी अपने आवेदन 15 फरवरी तक विभाग में निजी तौर पर आ जमा करवा सकते हैं या डाक के जरिये भेज सकते हैं। इन क्लासों के लिए दाखिला इंटरव्यू 16 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे आईएएस ट्रेनिंग सेंटर में होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूजीसी (नेट) के विभिन्न विषयों जैसे पंजाबी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, कंप्यूटर साइंस आदि विषयों की क्लासों के लिए विशेष विषय माहिर बुलाए जाते हैं। यूजीसी नई दिल्ली की ओर से आठ जुलाई को ली जाने वाले परीक्षाओं को मुख्य रखकर विभाग में यह नए बैच शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें