फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन सख्त, पिकनिक-फेस्ट के नाम पर पैसे वसूले तो स्कूलों की खैर नहीं

Sat, 22 Oct 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अफसर को ज्ञापन सौंपते हुए चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल सालाना कार्यक्रम, फेस्ट और पिकनिक के नाम पर मोटी वसूली कर लेते हैं, इसे लेकर प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है। मामले को लेकर चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन (सीपीए) ने यूटी प्रशासन को लिखित शिकायत दी है। पेरेंट्स का आरोप है कि इन कार्यक्रमों के लिए स्कूल भारी भरकम पैसे वसूल रहे हैं और उसकी रसीद भी नहीं दे रहे। मामले में प्रशासन ने संबंधित स्कूलों को जल्द नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीपीए प्रेसिडेंट नितिन गोयल की अगुवाई में अभिभावकों का एक दल डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़ से मिला। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्राइवेट स्कूल सालाना कार्यक्रम, फेस्ट, पिकनिक और अन्य कार्यक्रमों के लिए 500 से 2 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं, लेकिन संबंधित स्कूल पैसे लेने का कोई सुबूत भी नहीं दे रहे। सीपीए मेंबर पूनम कौशिक ने आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूल कार्यक्रम का बजट अपने स्तर पर खुद बढ़ा लेते हैं और उसका बोझ अभिभावकों पर डालते हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूलों द्वारा पैसे की कोई रसीद भी नहीं दी जाती। सबीना खान ने कहा कि अधिकतर अभिभावक स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को तंग करने के डर के कारण कोई सवाल भी नहीं उठाते। गुरप्रीत कौर ने कहा कि कई स्कूल पैसा इक्कठा करने के नाम पर सालाना कार्यक्रम के लिए दूसरे स्कूलों में महंगे दाम पर ऑडिटोरियम बुक करवाते हैं। कई स्कूलों द्वारा कल्चरल इवेंट की तैयारी के लिए महंगे कोरियोग्राफ की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन


नितिन गोयल ने बताया कि डीएसई ने माना कि स्कूलों को अभिभावकों द्वारा दिए गए सभी पैसों की जानकारी देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मनमाने ढंग से पैसे लेने वाले स्कूलों को नोटिस जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें