पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) प्रशासन ने एमएड(जनरल) कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानकारी अनुसार पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन में 14 जुलाई सुबह 9.30 बजे एमएड कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग होगी। स्टूडेंट अपने साथ मूलप्रमाण पत्र साथ लेकर काउंसिलिंग में पहुंचे।