फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: आज से चुनावी जंग में 'स्टार वार'

Sat, 04 Oct 2014 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी दलों के स्टार प्रचारक शनिवार से चुनाव प्रचार में कूदेंगे। अमेरिका से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करनाल में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वे छह अक्तूबर को सिरसा, कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मोदी सूबे में दस रैलियों को संबोधित करेंगे। इसी दिन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी महम और सिरसा में रैली करेंगी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनिया गांधी के साथ रहेंगे। सोनिया गांधी 11 बजे महम अनाज मंडी में जनसभा संबोधित करेंगी। इसके बाद सोनिया की सभा सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन

राजनाथ, अमित शाह, सुषमा का ये है कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को 11 बजे रादौर, 12:30 पर कैथल के कलायत, ढाई बजे जींद के जुलाना और शाम चार बजे सोनीपत के राई में जनसभा संबोधित करेंगे।

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार व पांच अक्तूबर को हरियाणा में आठ जनसभाएं करेंगी। वे 4 अक्तूबर को पहली जनसभा कालका, दूसरी साढौरा, तीसरी शाहबाद और चौथी गोहाना की सब्जी मंडी में करेंगी।

पांच अक्तूबर को वे होडल, नारनौल, बहादुरगढ़ और सफीदों में जनसभा संबोधित करेंगी। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान 5 अक्तूबर को जनसभाएं करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पांच अक्तूबर को और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन 4 अक्तूबर को हरियाणा में सभाएं करेंगे।
विज्ञापन

ये दिग्गज भी करेंगे चुनाव प्रचार

देवगौड़ा और नीतीश इनेलो के हक में करेंगे प्रचार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 6 और 8 अक्तूबर को डबवाली के 16 गांवों में इनेलो के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केसी त्यागी 12 और 13 अक्तूबर को हरियाणा के आठ जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर इनेलो प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

बसपा प्रमुख मायावती 5 अक्तूबर को करनाल और यमुनानगर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। उनके साथ बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाराम, राज्यसभा में बसपा संसदीय दल के नेता बृजेश पाठक और बसपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी अरविंद शर्मा मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें