फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: थम गया प्रचार... क्लबों में पार्टियां शुरू, छात्रों को खिला-पिलाकर लुभा रहे संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर के 10 काॅलेजों में छात्र परिषद चुनाव के लिए प्रचार का दाैर मंगलवार रात 9 बजे थम गया। अंतिम दिन छात्र संगठनों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। साथ ही वोटरों को लुभाने के लिए पार्टियों का दाैर भी शुरू हो गया। मंगलवार को सेक्टर-9 से लेकर 26 तक विभिन्न क्लबों में दिनभर पार्टियां हुईं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। क्लबों के बाहर छात्र संगठनों के बैनर-पोस्टर लगीं गाड़ियां नजर आईं। क्लबों के अंदर पार्टी देने वाले छात्र संगठनों ने अपने उम्मीदवारों के नाम, पैनल कोड दोहराकर छात्रों से वोट मांगे। पार्टी के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के कई छात्र क्लबों के बाहर झूमते नजर आए। क्लबों में पार्टियों का दौर सुबह 10 बजे से ही शुरू हो गया था। सेक्टर-26 के एक क्लब में पीयू के छात्र संगठन इनसो और सीवाईएसएस ने अलग-अलग समय पर पार्टियां आयोजित कीं, जिनमें यूआईएलएस, यूआईएएमएस और अन्य विभाग के छात्र शामिल हुए। वहीं, सेक्टर-26 के एक क्लब में श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज के छात्र संगठन कॉलेज स्टूडेंट फ्रंट (सीएसएफ) ने दोपहर 12 बजे पार्टी दी। क्लब के बाहर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हो गए। इसके बाद लड़कों की एंट्री सामने से और लड़कियों की एंट्री पीछे के दरवाजे हुई। सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज से आईएसओ और इनसो ने सेक्टर-26 के एक क्लब में विशेष रूप से एनसीसी छात्रों को पार्टी दी। डीएवी कॉलेज के सोई, एबीवीपी और हिमसू गठबंधन ने सेक्टर-नौ के एक क्लब में पहले लद्दाखी और फिर सामान्य छात्रों के लिए अलग-अलग समय पर पार्टियां आयोजित कीं। नाम न छापने की शर्त पर डीएवी कॉलेज के एक छात्र ने बताया कि छात्र परिषद चुनाव के दौरान एचएसए, सोई, इनसो आदि संगठन कैटेगरी के अनुसार पार्टियां देते हैं। लद्दाखी छात्रों के लिए अलग, हिमाचली छात्रों के लिए अलग और एनसीसी व एनएसएस छात्रों के लिए अलग-अलग पार्टियां करवाई जाती हैं जबकि एक सामान्य पार्टी होती है। पार्टी के दाैरान छात्र संगठन खान-पान से लेकर शराब तक मुहैया करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें