फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर निगम की जमीन पर चल रही अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की जमीन पर चल रही अवैध पार्किंग के खिलाफ पूरे शहर में अभियान तेज किया जाएगा। इसके अलावा हल्लोमाजरा साइट में पेड पार्किंग सिस्टम लागू करने की पहल तेज होगी। नगर आयुक्त अमित कुमार ने सोमवार को इसको लेकर आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रवर्तन और इंजीनियरिंग दोनों टीमों को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जमीन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। दरअसल, शहर में कई जगह निजी बस ऑपरेटरों ने नगर निगम की जमीन को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल कर लिया है। इसकी लगातार शिकायत मिल रही थी।

हल्लोमाजरा में बनी पार्किंग में शिफ्ट होंगे वाहन



उन्होंने बिल्डिंग एंड रोड्स (बीएंडआर) विंग के संबंधित इंजीनियरों को निर्देश दिया है कि निजी बस ऑपरेटर के वाहन हल्लोमाजरा में बनी पार्किंग में लगाया जाएं। हल्लोमाजरा साइट पर पेड पार्किंग सिस्टम लागू करने की योजना बनाई जा रही है। इसका उद्देश्य न केवल निजी बसों के लिए व्यवस्थित पार्किंग समाधान प्रदान करना है, बल्कि नगर निगम के लिए राजस्व उत्पन्न करना भी है। प्रवर्तन दल को निर्देश दिया कि नगर निगम की संपत्तियों से सभी डंप या छोड़े गए वाहनों को तत्काल हटाया जाए। सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें