फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में नशे के खिलाफ अभियान, लोगों से मांगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मनीमाजरा में नशे की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने आम जनता की भागीदारी बढ़ाने की पहल की है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने शीतला माता मंदिर में मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में नशा बेचने वालों और सेवन करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और सतर्क रहना अपराध रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।
विज्ञापन

बैठक में शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ के प्रधान सरजीत सिंह राजा, ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना, वाल्मीकि कल्याण कमेटी के प्रधान अश्विनी कुमार और रोहित गोल्डी समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि यह मार्ग मनीमाजरा का मुख्य प्रवेश मार्ग होने के साथ पंचकूला, चंडीगढ़ और शिमला को जोड़ता है, इसलिए यहां कड़ी निगरानी और सुरक्षा जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें