फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीयू में शिविर, 150 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। विश्वास फाउंडेशन पंचकूला तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) घड़ूआं की ओर से शुक्रवार को संयुक्त रूप से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी नार्थ कैंपस में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी जिला शाखा मोहाली ने विशेष भूमिका निभाई। शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चला। इसमें 150 युवाओं ने रक्तदान किया। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने किया। उन्होंने बैज लगाकर रक्तदाताओं का स्वागत किया। ब्लड बैंक राजिंदरा अस्पताल पटियाला की टीम ने डॉ. सुखविंदर सिंह की देखरेख में 150 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह रक्तदान का संकल्प लें और जीवन में जरूर रक्तदान करें। शिविर में आए सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर उनके साथ यूथ सर्विसज मोहाली के निदेशक एमएस मान, कार्यकारी निदेशक डीएसडब्ल्यूडाॅ. अरविंदर सिंह कंग, अतिरिक्त निदेशक सोशल वैल्फेयर विंग कमांडर जसबीर सिंह मिनहास, सहायक निदेशक प्रोफेसर जगविंदर सिंह, अपर निदेशक मनीषा मल्होत्रा, एसोसिएट निदेशक डॉ. अमनदीप सिंह और विश्वास फाउंडेशन से ऋषि मोहित विश्वास, रमेश सुमन, पुष्पा रामपाल, सुरभि गुप्ता तथा विकास कुंवर समेत कई गण्यमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- रक्तदाताओं को सम्मानित करते प्रबंधक।
फोटो नंबर- 24 खरड़-फोटो नंबर 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें