फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा से आई कॉल, रिश्तेदार बता फंसाया, चार लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रिश्तेदार बनकर एक व्यक्ति से चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर सेल ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-30 निवासी जगदीश सिंह को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कनाडा का नागरिक बताते हुए खुद को उनकी बहन का दामाद बताया। साथ ही कहा कि उसका दोस्त भारत जा रहा है। आरोपी ने कहा वह 14 हजार डॉलर उन्हें भेज रहा है, इसे मेरे दोस्त को दे देना। जगदीश उसके झांसे में आ गए। इसके बाद एक व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर कॉल की और कहा कि उनके खाते में 14 हजार डॉलर आ रहे हैं। इसके बाद दोबारा पहले वाले शख्स की कॉल आई। उसने कहा कि चार लाख रुपये उसके दोस्त के खाते में तत्काल डाल दें, उसे जरूरत है। इसके बाद जगदीश ने बताए गए बैंक खाते में चार लाख रुपये डाल दिए। आरोपी को अगले दिन फिर तीन लाख रुपये डालने केे लिए कॉल आई लेकिन उन्होंने यह कहते हुए रुपये डालने से इंकार कर दिया कि अब उनके पास रुपये नहीं बचे हैं। इसके बाद जब बैंक से संपर्क किया तो पता चला उनके खाते में 14 हजार डॉलर नहीं आए हैं। इसके बाद जगदीश ने साइबर सेल थाने को शिकायत दी। पुलिस आरोपियों के बैंक खाते की जानकारी खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें