चंडीगढ़। आपके क्षेत्र में सीवर समस्या है तो इसके लिए 14420 पर फोन कर सकते हैं। नगर निगम ने सीवर समस्या के लिए अलग से हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। शहर में सीवरेज ब्लॉक की समस्या बढ़ने पर यह नंबर जारी किया गया है, ताकि कर्मचारी सीधे समस्या तक पहुंचकर जल्द उसका निस्तारण कर सकें। चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 40 से 50 शिकायत सीवर को लेकर आती हैं। इसके लिए नगर निगम ने 15 सीवरमैन को विशेष प्रशिक्षण भी दिया है जो मानक के अनुसार बेहतर तरीके से सीवर को साफ कर सकते हैं। ब्यूरो