आपको कन्या भ्रूण हत्या करने या करवाने वालों की सूचना मिले तो उसको तुरंत प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दें। यह कहना है पंचकूला के उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ का।
उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि उनके गांवों या आसपास के क्षेत्र में कन्या भ्रूण हत्या करने या करवाने वाले व्यक्ति या महिला के बारे में सूचना मिलती है तो उसे तुरंत जिला प्रशासन के अधिकारियों या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दें।
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी। गर्भ में लिंग की जांच करवाना एक दंडनीय अपराध है। गर्भ में लिंग की जांच करने या करवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा घृणित कार्य करने वाले की सूचना टोल फ्री नंबर 082880-14141 पर या सिविल सर्जन को दें।