फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौंद श्री अकाल तख्त पर तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाई जीवन सिंह भाई जैता जी की स्मारक में बनाई गई तस्वीरों पर आपत्ति, 5 जनवरी को पेश करेंगे स्पष्टीकरण
विज्ञापन

-
अमृतसर। पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद को श्री अकाल तख्त साहिब ने 5 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे सचिवालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया है।
श्री अकाल तख्त सचिवालय के इंचार्ज बगीचा सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया कि श्री आनंदपुर साहिब स्थित भाई जीवन सिंह भाई जैता जी की स्मारक में मंत्री के विभाग की ओर से बनाई गई कुछ तस्वीरों को लेकर गंभीर आपत्तियां उठी हैं। इन तस्वीरों में सिख सिद्धांतों, मर्यादा, परंपराओं और भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। विशेष रूप से विवादित चित्रों में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को जूते पहनकर पांच प्यारों को अमृतपान करवाते दिखाया गया है। इसके अलावा अमृत ग्रहण कर रहे सिखों को मर्यादित वीर आसन में न दिखाने जैसी आपत्तियां भी सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में श्री अकाल तख्त ने 18 दिसंबर को मंत्री सोंद को पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा था। मंत्री के निजी सचिव देविंदर सिंह ने 350वीं शहादत शताब्दी कार्यक्रमों का हवाला देते हुए अतिरिक्त समय की मांग की थी। अब आदेश के अनुसार तरुणप्रीत सिंह सोंद को 5 जनवरी को सुबह 10 बजे सचिवालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने की निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें