चंडीगढ़। सेक्टर- 10 स्थित डीएवी कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. जगदीश मेहता ने टीचर्स की डिमांड को लेकर पीयू वीसी प्रो. राजकुमार को पत्र लिखा है। प्रो. जगदीश मेहता ने पत्र के माध्यम से कहा कि कॉलेजों में टेंपररी बेसिस पर काम करने वाले टीचर्स की सैलरी से पीएफ फंड काटने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि पीयू से संबद्ध कॉलेजों बलाचौर, निहालसिंह वाला, सिखवाल, गुरुहरसहाय, धर्मकोट और फिरोजपुर आदि में 15 से 39 हजार के पे-स्केल पर असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर ये टीचर्स नौकरी कर रहे हैं। ये सभी पिछले 7 से 9 वर्षों से पंजाब यूनिवर्सिटी को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पीयू सिंडिकेट ने भी इन टीचर्स की सैलरी से प्रोविडेंट फंड काटने का मुद्दा उठाया था। वहीं 27 सितंबर, 2011 की सिंडिकेट बैठक में इस मुद्दे को हल भी कर लिया गया था। बावजूद इसके अभी तक इन टीचर्स की सैलरी से पीएफ कटना शुरू नहीं हुआ है।