चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में पंजाब यूनिवर्सिटी की जितनी तारीफ की जाए कम है। पीयू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 69 पदक हासिल कर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल तो किया ही, ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया। पीयू के खाते में 26 स्वर्ण, 17 रजत, 26 कांस्य पदक आए। शनिवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का समापन दिवस था। आखिरी दिन पीयू के खेल डायरेक्टर दलविंदर सिंह पदक विजेता खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने और ओवरऑल ट्रॉफी लेने लखनऊ पहुंचे। पंजाब यूनिवर्सिटी दूसरी बार ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीतने में सफल हुई है। इससे पहले 2020 में भी ओवरऑल का खिताब अपने नाम किया था।
इतने खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
लखनऊ में विभिन्न शहरों में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी से 211 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनके साथ 35 के करीब कोच और ऑफिशल्स थे।
इन खेलों में लिया हिस्सा
पीयू के खिलाड़ियों ने कुश्ती, वॉलीबाल, तलवारबाजी, योगा, रोइंग, आर्चरी, जूडो, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, फुटबॉल, टेनिस, तैराकी, मुक्केबाजी, वेट लिफ्टिंग, बास्केटबॉल और शूटिंग के खेलों में हिस्सा लिया।
खिलाड़ियों ने इन खेलों में जीते पदक
खेल का नाम स्वण सिल्व्रर ब्रोंज कुल पदक
शूटिंग 6 4 4 14
तैराकी 2 2 2 06
कुश्ती 1 1 1 03
बास्केटबॉल 0 1 0 1
रोइंग 11 4 6 21
एथलेटिक्स 3 1 1 05
तलवारबाजी 0 3 1 04
जूडो 1 0 4 05
आर्चरी 0 0 2 02
बॉक्सिंग 2 1 2 05
वेट लिफ्टिंग 0 1 0 01