फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, यहां पर मिलेगा 35 रुपये किलो प्याज

Fri, 28 Aug 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार आम लोगों को वीटा के बूथों के जरिए 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हैफेड को निर्देश दिए हैं कि वह राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन प्रसंघ (नैफेड) से 1000 टन प्याज 30 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद के लिए मांग प्रस्तुत करे।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री खट्टर ने प्याज के बढ़ रहे दामों पर नियंत्रण रखने और इसके आयात के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बताया कि हैफेड अपने सहकारी सोसाइटियों के नेटवर्क के जरिए और हरियाणा राज्य डेरी विकास प्रसंघ अपने वीटा बूथों के जरिए 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध करवाएगा।

केंद्र सरकार से अनुमति लेने के बाद प्याज की स्टाक सीमा पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। यह भी फैसला लिया गया है कि केंद्र सरकार की तरह हैफेड भी आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में नियंत्रण रखने के लिए मूल्य स्थिरता कोष बनाएगा।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार ने सूचित किया है कि भारत सरकार घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और बढ़े दामों को नियंत्रित करने के लिए नैफेड के माध्यम से 10000 टन प्याज का आयात करने की योजना भी बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें