पुष्य नक्षत्र के मौके पर मारुति सुजुकी हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के अपने ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स लाई है। कंपनी ने 15 नवंबर तक स्विफ्ट डिजायर, रिट्स और आर्टिगा गाड़ी की खरीद पर ग्राहकों को दो ग्राम सोने का सिक्का देगी। इसके अलावा गाड़ियों की खरीद पर कई और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
पुष्य नक्षत्र 13 नवंबर को है। इस दिन को खरीदारी के लिए बेहद खास माना जाता है। लोग इस दिन शॉपिंग और निवेश करते हैं।
इस दिन सोने के सिक्के, गाड़ियों और जेवर आदि की भी खूब बिक्री होती है। इसलिए मारुति सुजुकी ने ग्राहकों के लिए यह ऑफर्स दिए है।