फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISBT-43 में भीड़ :पंजाब के लिए यात्रियों को नहीं मिली बसें, CTU ने चलाई अतिरिक्त Buses, खूब हो रही मारामारी

Mon, 06 Jan 2025 07:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पंजाब में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के चलते चंडीगढ़ सेक्टर-43 अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर यात्रियों की खासी भीड़ लगी हुई है। यहां पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ है।
विज्ञापन
सेक्टर-42 बस स्टैंड पर बस पर सवार होते यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सोमवार से बसों के पहिए थम गए हैं। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी तीन दिन के लिए हड़ताल पर हैं। पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की तरफ से 6, 7, 8 जनवरी को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का चक्का जाम कर दिया है। पंजाब में करीब तीन हजार बसें नहीं चल रही हैं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन


हड़ताल के चलते चंडीगढ़ सेक्टर-43 अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर यात्रियों की खासी भीड़ लगी हुई है। यहां पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ है। पंजाब की तरफ जाने वाली बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि भीड़ को देखते हुए सीटीयू ने पंजाब में अमृतसर, जालंधर, नवांशहर, फिरोजपुर, पटियाला, लुधियाना सहित अन्य शहरों के लिए कुछ अतिरिक्त बसें चलाई हैं। लेकिन इन बसों में यात्रियों को सीट मिलना तो दूर, चढ़ने तक के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। 

विज्ञापन


आईएसबीटी सेक्टर-43 पर सीटीयू कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि लोगों को अन्य बसों में रवाना किया जा सके। हालांकि पंजाब रोडवेज की जो बसें सुबह से पंजाब की ओर रवाना हुई थी, उन्हें यहीं सेक्टर-43 बस स्टैंड पर ही खाली करवा लिया जा रहा है, जिसके चलते लोगों को आगे जाने के लिए बसें नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में घेरेंगे सीएम आवास
उधर दूसरी तरफ पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों की तरफ से 7 जनवरी को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोडवेज पनबस, पीआरटीसी के मुलाजिमों द्वारा लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष चल रहा है। कर्मचारियों की जो मांग थी वह सरकार ने अभी तक पूरी नहीं की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें