फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर की मार्केटों को जोड़कर बसें चलाईं जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर -5 बस स्टैंड से इलेक्ट्रानिक बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। ये बसें सेक्टर के अंदर की मार्केट को जोड़कर नहीं चलाई गई हैं। इसे लेकर शहर के लोगों में रोष है। इसे लेकर पंचकूला सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैयर ने हरियाणा स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, ट्रांसपोर्ट मैनेजर और पंचकूला बस स्टैंड के जीएम व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि इलेक्ट्रानिक बस सर्विस को इंटर सेक्टर बस सर्विस नाम से चलाया जा रहा है। हमारी मांग है कि इस बस सर्विस को शहर के सेक्टरों की मार्केट से शुरू किया जाए, जिससे कि लोगों को आने जाने में आसानी होगी। अगर यह सर्विस नहीं शुरू होगी तो लोगों को बस सर्विस के लिए स्कूटर और ऑटो के भरोसे रहना पड़ेगा। इस हालत में ऑटो वाले, ई रिक्शा वाले लोगों से अधिक पैसे वसूलेंगे। मांग है कि इस बस को सेक्टर के अंदर की मार्केट से जोड़ा जाए, जिससे कि लोगों को राहत मिल सके। अभी इलेक्ट्रानिक बसों को केवल ए रोड पर चलाया जा रहा है। इससे सेक्टर के अंदर के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


घग्गर पार सेक्टर को अनदेखा किया गया
पंचकूला सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैयर, सचिव केआर कोहली, महासचिव सुनील जैन, प्रेस सचिव तरसेम गर्ग सहित अन्य ने मांग करते हुए कहा कि घग्गर पार सेक्टर को अनदेखा किया गया है। अभी तक यहां पर बस सर्विस नहीं शुरू की गई है। इस तरह बस सर्विस नहीं होने के कारण समस्या हो रही है। यहां के लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया जाए और बस सर्विस को शुरू किया जाए। इससे लोगों को आने जाने में राहत मिलेगी। अगर यह बस सर्विस नहीं शुरू होती है तो लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
कोट
इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। अभी इलेक्ट्रानिक की 50 बसें आनी है। जैसे ही बसें आ जाएंगी। हम बसों को इंटर सेक्टर सर्विस सहित सभी जगह शुरू करेंगे। हर जगह बस लोगों को 15 मिनट में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कौशिक, जीएम, पंचकूला बस स्टैंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें